फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ कृत्रिम झील में संचालित होंगी साहसिक पर्यटन गतिविधियां: डीएम

विज्ञापन
बैजनाथ झील परिसर की सफाई करते - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कृत्रिम झील बैजनाथ में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के जिला प्रशासन अब गंभीर दिख रहा है। झील में साहसिक गतिविधियां संचालित करने के मद्देनजर जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को झील परिसर के आसपास वृहद सफाई अभियान चलाया। कृत्रिम झील में साहसिक खेल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डीएम विनीत कुमार ने कुछ दिन पूर्व जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की बैठक की थी। इसमें डीएम ने बैजनाथ में पर्यटन विकास के लिए झील के आसपास सफाई करवाने को कहा था। डीएम के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम ने शनिवार को बैजनाथ झील के चारों ओर सफाई अभियान चलाया। झील के चारों ओर प्लास्टिक के रैपर, जंगली घास, गाजर घास नष्ट की गई। इस दौरान एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा, डीएफओ बलवंत सिंह शाही, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई रमेश चंद्रा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, जिला पंचायत, जीजीआईसी पाये गरुड़ की छात्राओं और वन विभाग के कर्मचारियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें