अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र भेजकर आामी रेल बजट में बागेश्वर-टनकपुर-जौलजीबी और रामनगर-चौखुटिया-गैरसैंण रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दिलाने का आग्रह किया है।
सांसद अजय टम्टा ने बताया कि वह शुरू से ही संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित बागेश्वर-टनकपुर-जौलजीबी और रामनगर-चौखुटिया-गैरसैंण रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
पिछले साल के रेल बजट में रामनगर-चौखुटिया-गैरसैंण रेल लाइन के सर्वेक्षण के प्रस्ताव को शामिल किया गया था। इस बार इसके लिए बजट दिलाने का आग्रह किया गया है। श्री टम्टा ने बताया कि इस बार वह बागेश्वर-टनकपुर-जौलजीबी रेल लाइन को मंजूरी दिलाने के लिए भी काफी प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने दो दिन पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र सौंपकर इन दोनों रेल लाइनों के निर्माण को मंजूरी दिलाने का आग्रह
किया है। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री से मुलाकात में उन्होंने इन दोनों रेल लाइनों को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने पर जोर दिया है।