अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय में हुई विशेष सामान्य निकाय की बैठक में वन डिस्ट्रिक्ट वन बैंक के तहत बागेश्वर जिले में बागेश्वर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के गठन के लिए पूंजी एवं दायित्व का चार्टर्ड रिपोर्ट को सदन में पेश किया गया।
उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंकों की स्थापना का प्रस्ताव है। इसके तहत जिलों में स्वतंत्र जिला सहकारी बैंकों के गठन का प्रस्ताव परित हुआ है। वर्तमान में अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के माध्यम से ही बागेश्वर में बैंक के कार्य संपादित किए जा रहे हैं। सामान्य निकाय की बैठक में बैंक के सचिव और महाप्रबंधक मनोहर भंडारी ने अकाउंटेंट की ओर से इसके लिए तैयार की गई रिपोर्ट को सदन में पढ़ा, जिसमें सदन की ओर से अल्मोड़ा से पृथक कर बागेश्वर डिस्ट्रिक्टको-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को नया बैंक गठन किए जाने का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक का संचालन बैंक के अनुभाग अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने किया। बैठक में बैंक प्रशासक और मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, रोहित कुमार, गिरीश चंद्र पंत, निवर्तमान बैंक अध्यक्ष ललित मोहन सिंह लटवाल मौजूद रहे।