फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य का गृह नगर पहुंचने पर शानदार स्वागत

Tue, 16 Apr 2019 12:02 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य का स्वागत करते खिलाड़ी और अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देश के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का सोमवार को गृह नगर अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। बैडमिंटन परिवार द्वारा स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित समारोह में लक्ष्य को सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह से अभिभूत लक्ष्य ने सभी का आशीर्वाद लिया और युवाओं को बैडमिंटन के टिप्स भी दिए। 
विज्ञापन


  नेशनल सीनियर चैंपियनशिप में उपविजेता और देश में पहले नंबर पर काबिज होने के बाद अल्मोड़ा पहुंचने पर लक्ष्य का स्वागत किया। इस मौके पर लक्ष्य ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलने पर काफी खुशी होती है। उन्होंने स्थानीय युवा खिलाड़ियों से आगे बढ़ने और अपने खेल में मजबूत होने का प्रयास करने को कहा। लक्ष्य सेन ने पिछले साल एशियन जूनियर चैंपियन, यूथ ओलंपिक उप विजेता और वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया था। सीजेएम मनमोहन सिंह ने कहा कि कोच और माता पिता की मेहनत के कारण लक्ष्य ने जो मुकाम हासिल किया है वह सराहनीय है।  जिलाधिकारी की ओर से लक्ष्य का स्वागत करते सीडीओ मनुज गोयल ने कहा कि लक्ष्य को जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चुना गया है। लक्ष्य किस योजना को पसंद करते हैं वह उन पर छोड़ दिया है। एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि अल्मोड़ा के कण कण में खेल और संस्कृति रची बसी है। यह देवभूमि है और आश्चर्य नहीं यहां के खिलाड़ी ओलंपिक में भी पदक जीतकर लाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें