फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर चलें साहब, इस राह में पल पल गड्ढे हैं

विज्ञापन
इस हालत में है रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटननगरी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क हल्द्वानी स्टेट हाइवे बदहाल है। कई जगह गहरे गड्ढे होने के कारण अब पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। गनियाद्योली कस्बे के पास बने बड़े गड्ढों से दुर्घटना की आशंका है।
विज्ञापन

रानीखेत बाजार तक की सड़क मामूली बारिश में ही तलैया बनने लगी है और गंदा पानी दुकानों के भीतर घुस रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। यह हाल तब है, जब इस मार्ग को एनएच बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस सड़क में पैच भरान का कार्य स्वीकृत है। लोनिवि प्रांतीय खंड के एई केएस बिष्ट ने बताया कि पैच भरान की सामग्री पहुंच गई है। शीघ्र ही पैच भरान कार्य शुरू किया जाएगा। अब विभाग को शासन से इस सड़क की पूरी मरम्मत संबंधी स्वीकृति का भी इंतजार है।
- पर्यटननगरी को जोड़ने वाली सड़क पुरानी है, लेकिन पिछले कई साल से सड़क के हालात काफी खराब हो चले हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस सड़क पर आते ही दुर्घटना की आशंका शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

- गौरव पांडे, गिप्पी छात्र नेता, पीजी कॉलेज रानीखेत।
- अंग्रेजों ने रानीखेत को बसाया और संवारा था, लेकिन अब शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य आदि सेवाओं को सुधारना तो दूर अपने हाकिम सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर पा रहे हैं। दूरदराज से लोग वाहनों से नगर में आते हैं और सड़क पर बने गड्ढों के कारण हिचकोले खाने को मजबूर रहते हैं।
- मनीष भैसोड़ा, छात्रसंघ अध्यक्ष रानीखेत पीजी कॉलेज।
- सड़क में कई जगह गहरे गड्ढे हैं। है। बरसात में गड्ढे पानी से भर जाते हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों से कीचड़ दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है, कई बार विभाग से गुहार लगाई, कई जागरूक लोग इन गड्ढों को खुद भी भरते रहते हैं। विभाग को तत्काल गड्ढे भरने चाहिए।
विज्ञापन

- मनोज पांडे, व्यापारी नेता रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें