फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार-इडाकोट मोटर मार्ग बदहाल, डामर उखड़ने से बन गए गड्ढ़े

विज्ञापन
मर उखड़ने से बदहाब अल्मोड़ा का सदर बाजार-इडाकोट मोटर मार्ग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मानिला/अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक के सदर बाजार-इड़ाकोट मोटर मार्ग बदहाल है। पिछले साल ही इस सड़क में डामरीकरण और सोलिंग किया गया था लेकिन एक साल के भीतर ही सड़क में कई स्थानों पर डामर, सोलिंग उखड़ गई है। इससे सड़क में गड्ढ़े बन गए हैं। सड़क के गड्ढ़ों से सफर करने पर यात्रियों की कमर दर्द करने लगती है।
विज्ञापन

सदर बाजार-इड़ाकोट मोटर मार्ग नैल, संसारी, गुसाईं नैल, इड़ाकोट, खलटा, बढ़योल समेत कई गांवों के अलावा जीआईसी नैलवालपाली, प्राथमिक विद्यालय नैल आदि को जोड़ता है। मोटर मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी है। पिछले साल इस सड़क में डामरीकरण किया गया था। हालत यह है कि एक साल के भीतर ही सड़क में डामरीकरण उखड़ गया है। इससे मोटर मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढ़े बन गए हैं। सड़क में बने गड्ढ़ों में बरसात में पानी भर जाता है। इससे सड़क में ही तालाब बन जाता है। बरसात में इस मोटर मार्ग पर यात्रा करना जानलेवा हो रहा है। गड्ढ़ों में रपट कर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बरसात में स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। मरीज, प्रसव पीड़िता को वाहन में ले जाते समय वाहन हिचकोले खाने लगते हैं, जिससे प्रसव पीड़िता के साथ ही गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। सड़क के अंतिम छोर के गांव इड़ाकोट तक मोटर मार्ग में सोलिंग और नाली तक नहीं बनाई गई है। इससे हल्की बारिश होने पर ही गांव वालों का सड़क से संपर्क कट जाता है। ग्रामीण सड़क में किए गए डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने पिछले साल ही सड़क में घटिया डामरीकरण की शिकायत विभाग से की थी।
सदर बाजार-इड़ाकोट मोटर मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है। खस्ताहाल सड़क के सुधारीकरण के लिए कई बार जिला प्रशासन और शासन को मौखिक और लिखित में शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या नहीं सुलझ सकी है। सड़क का सुधारीकरण कार्य जल्द किया जाना चाहिए। यदि खराब सड़क जल्द ठीक नहीं की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भास्करानंद, प्रधान, ग्राम पंचायत टिटौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें