फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने हीरो होंडा बाइक में आग लगाई

विज्ञापन
अराजक तत्वों द्वारा जलाई गई बाइक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बुधवार रात शरारती तत्वों ने पूर्वी पोखरखाली में होमगार्ड कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक हीरो होंडा बाइक को आग लगा दी। जिससे बाइक जलकर राख हो गई। वाहन स्वामी ने एनटीडी चौकी में इस मामले में तहरीर दे दी है। पूर्वी पोखरखाली निवासी मोहम्मद हारुन पुत्र खलील अहमद ने अपनी हीरो होंडा बाइक यूके 01-9794 होमगार्ड कार्यालय को जाने वाले मार्ग के किनारे खड़ी की थी।

विज्ञापन


बुधवार की रात शरारती तत्वों ने बाइक में आग लगा दी। गुरुवार की सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर आए तो उन्हें बाइक जलने का पता चला। इसके बाद उन्होंने एनटीडी चौकी में तहरीर दी। गौरतलब है कि इसी मार्ग पर पहले भी दो बाइकों को जला दिया गया था। करीब डेढ़ साल पहले नगर के हुक्का क्लब में एक, जाखनदेवी में तीन, भैरव मंदिर में एक मोटर साइकिल को शरारती तत्वों ने आग लगाकर जला दिया था। चौकी प्रभारी पुुनीता बलौदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें