फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश में ही उखड़ गया डामर

विज्ञापन
डंगोली सैलानी मोटर मार्ग उखड़ा डामर - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डंगोली-जखेड़ा-सैलानी मोटर मार्ग में आठ पूर्व हुआ डामर जगह-जगह पर उखड़ गया है। डामर उखड़ने से मोटर मार्ग पर गड्ढे बन गए है। जखेड़ा के प्रधान ने डीएम से मोटर मार्ग में हुए डामरीकरण की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि पीएमजीएसवाई डिवीजन बागेश्वर ने आठ माह पूर्व डंगोली-सैनाली-जखेड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया था। इसमें एक करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की थी। बताया कि पहली बारिश में ही डामर उखड़ गया है। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे।
जखेड़ा, सुराग, नैकाना, खुमटिया, कालारौ बैगांव, दाड़िमखेत, छानीसेरा, लमचूला, गनीगांव के ग्रामीणों ने बताया कि डामरीकरण के समय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने डीएम से डामरीकरण की जांच की मांग करते हुए कहा कि समय पर जांच नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें