कांवड लेकर लमगड़ा पहुंचे बाबा सच्चाई नाथ।
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से कांवड लेकर लौटे पंचदेवलेश्वर शिव मंदिर के बाबा सच्चाईनाथ लौट आए हैं। बाबा ने सोमवार को नागपंचमी के दिन पंचदेवलेश्वर में जलाभिषेक किया। कांवड़ लेकर लौटे बाबा का लमगड़ा बाजार और मंदिर में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
बाबा सच्चाई नाथ 13 दिन की यात्रा के बाद रविवार को लमगड़ा पहुंचे।
लगमड़ा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बाबा का स्वागत किया। क्षेत्र में हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले बाबा पहले व्यक्ति हैं। सोमवार को नागपंचमी के दिन पंचदेवलेश्वर में जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व बाबा मंदिर ने 45 दिन तक एक पांव में खड़ा होकर तप कर चुके हैं। बाबा का स्वागत करने वालों में पान सिंह, आनंद सिंह, दिनेश सिंह, किशन सिंह, बालम कनवाल, सूरज सिंह, चंदन सिंह, दिवान सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो