फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा मिला तो कटेगा दुकानदार का चालान

Thu, 12 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने नगर को साफ-सुथरा रखने की अनूठी पहल की है। पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने व्यापारियों को कूड़ेदान वितरित किए। उन्होंने व्यापारियाें से कूड़ा डस्टबिन में डालकर सफाईकर्मियों को सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष रावल ने बाजार में व्यापारियों को कूड़ेदान भेंट किए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि दुकानों का कूड़ा सड़क पर न डालें। शहर में सफाई रहेगी तो पर्यटकों की आमद बढे़गी। इससे सभी को फायदा होगा। अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने कहा कि भविष्य में कूड़ा किसी दुकान के आगे बिखरा पाए जाने पर उसका चालान कर दिया जाएगा। दुकानों के आगे बिखरे कूड़े की जिम्मेदारी भी संबंधित व्यापारी की ही होगी।

उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने में पालिका को पूरा सहयोग देने की अपील की। वहां नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश फुलारा और नवीन रावल आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें