फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर से जागरूकता का संदेश

Sat, 24 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में आयोजित दो दिवसीय पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में अनीता कापड़ी, भावना लोहनी, भास्कर पांडे क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। गिरीश पैन्युली, गोकुल वाणी, जीत उपाध्याय को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


निर्णायक मोहित कपकोटी, सौरभ वर्मा, रविशंकर गुसाई थे। मुख्य अतिथि पूर्व सभासद मनीष जोशी, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष योगेंद्र नयाल थे। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। वक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक करना था।

कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री लोकेश कालाकोटी, प्रदेश सह मंत्री राजेंद्र राठौर, कुमाऊं सह संयोजक रविशंकर गुसांई, विभाग सह संयोजक शेखर पपोला, छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल, जिला संयोजक मनीष बिष्ट, सौरभ वर्मा, शिवालिक नेगी, प्रदेश पार्षद कमलेश भाकुनी, नगर अध्यक्ष देवकी नंदन, दयाशंकर, पंकज वर्मा, युवराज बिष्ट, सह जिला संयोजक नरेंद्र नेगी, कमल बिष्ट, प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की, पूरन नगरकोटी, पूजा बिष्ट, भावना लोहनी, भास्कर पांडे, जीत उपाध्याय, धीरज शाह, रवि सचदेवा, सुरेश कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें