अल्मोड़ा। पुलिस ने 36वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया। एसएसपी ने रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली रघुनाथ सिटी मॉल से शुरू होकर मॉल रोड, टैक्सी स्टैंड, लिंक रोड, लोअर माल रोड, बेस तिराहा, करबला होते हुए रघुनाथ सिटी मॉल पर समाप्त हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान सीओ गोपाल दत्त जोशी, सीएफओ नरेंद्र कुंवर, एआरटीओ रश्मि भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता, योगेश चंद्र उपाध्याय, जानकी भंडारी आदि मौजूद रहीं।