फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. शमशेर विष्ट को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Wed, 30 Sep 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वास्थ्य, शिक्षा, कला और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली अखिल भारतीय सामाजिक संस्था हील फाउंडेशन नई दिल्ली ने 2014 का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार समाजसेवी और आंदोलनकारी डा. शमशेर सिंह बिष्ट को देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। डा. बिष्ट को दो अक्तूबर को अल्मोड़ा में होने जा रहे राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य चेतना शिविर में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जबकि 2015 का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रसिद्ध रक्षा वैज्ञानिक डा. राम गोपाल को दिया जा रहा है। डा. रामगोपाल राजस्थान के सूखा ग्रस्त क्षेत्र में पानी को पीने योग्य बनाने की तकनीक विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। डा. राम गोपाल ने बतौर रक्षा वैज्ञानिक डीआरडीओ में निदेशक के पद पर रहते हुए पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ कई साल तक काम किया। फाउंडेशन की महासचिव वाजदा खान ने बताया कि फाउंडेशन का हील इंडिया अवार्ड 2015 नैनीताल समाचार को दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें