फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के अतुल दक्षिण कोरिया में दिखाएंगे रैकेट का दम

Thu, 31 Aug 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ी अतुल जोशी।स्वयं
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर के पूर्वी पोखरखाली निवासी साई के सेवानिवृत चीफ कोच अतुल जोशी आगामी 11 से 17 सितंबर तक दक्षिण कोरिया के जीआनजू में होने वाली विश्व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के 60 आयु वर्ग के पुरुष एकल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह अब तक कई पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने बताया कि अतुल जोशी वर्तमान में 60 आयु वर्ग में देश के नंबर दो खिलाड़ी है। इससे पहले वह गोवा में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, उदयपुर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक रजत, एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि अतुल जोशी भारतीय बैडमिंटन स्टार वीपी सिंधु, साइना नेहवाल, श्री कांत, देश के पहले विश्व नंबर वन खिलाड़ी आदित्य जोशी, प्रतुल जोशी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने देश के लिए कई पदक जीते हैं। अतुल खेल के दौरान विरोधियों को मात देने में दक्ष हैं। खेल मैदान में उनका जोश युवाओं जैसा ही दिखाई देता है। प्रतियोगिता के लिए पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें