फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतखान-चौमू सड़क का शिलान्यास

Mon, 02 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एटीएम का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लॉक में 1.56 करोड़ की लागत से बनने वाली 2.77 किमी लंबी रतखान-चौमू सड़क का शिलान्यास किया। श्री कुंजवाल ने लमगड़ा में जिला सहकारी बैंक के एटीएम का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

श्री कुंजवाल ने कहा कि विकास के लिए गांवों को सड़क से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मार्ग के बनने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा होगी। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके बाद श्री कुंजवाल ने लमगड़ा में जिला सहकारी बैंक के एटीएम और डिजिटल साक्षरता मिशन का उद्घाटन किया।  उन्होंने कहा कि एटीएम खुलने से ग्राहकों को अच्छी सुविधा मिलेगी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से अधिक से अधिक खाते खोलने  की अपील की।

ग्राम पंचायत बचकांडे की खुली बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से गांव के विकास को संगठित होकर काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कोआपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक पीकेएस फर्त्याल, गोविंद बिष्ट, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, देवेंद्र धौनी, देवीदत्त सनवाल, गोविंद रौतेला, अमर सिंह बोरा, गोपाल बिष्ट, बिंदु रौतेला, श्वेता उपाध्याय, दीप मलड़ा ,दीपक फर्त्याल, पीएमजीएसवाई के ईई जीसी जोशी, सहायक अभियंता हिमांशु पंत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें