फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी खाली है एटीएम

Wed, 18 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालली में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्थापित एटीएम शो पीस बना है। एक साल पहले एटीएम तो स्थापित किया, लेकिन संचालन आज तक नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जालली व्यापार मंडल ने शीघ्र एटीएम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एसबीआई अधिकारियों को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि रानीखेत और द्वाराहाट के सुदूर क्षेत्र जालली में एक साल पूर्व एसबीआई ने एटीएम स्थापित किया था, लेकिन यह मशीन एक साल बाद भी संचालित नहीं हुई है। जिस कारण जालली, मासों, धमेड़ा, बजीना, तिपौला, बाराखाम सहित सैकड़ों ग्राहकों को खासी परेशानी हो रही है। कई बार स्थानीय शाखा में शिकायत की गई, लेकिन शाखा के अधिकारी एटीएम लगाने वाली कंपनी पर तो कंपनी शाखा पर इसका दोष मढ़ रहे हैं, खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

इससे जनता में आक्रोश है। व्यापार संघ ने त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में संघ के अध्यक्ष हरेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष गोपाल बिष्ट, कोषाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, सचिव गिरीश खाती, उपसचिव वीरेंद्र किरोला, गणेश जोशी, रमेश चंद्र, किशोर बिष्ट, मोहन किरोला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें