फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम की क्लोनिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mon, 05 Nov 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके लोगों के खातों से पैसा निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 600 रुपये भी बरामद किए हैं। एसएसपी पी रेणुका देवी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।  
विज्ञापन

     
एसएसपी पी रेणुका देवी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ठाड़ा मटेना निवासी सूरज सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह बिष्ट के खाते से बीती 25  सितंबर को धोखाधड़ी करके एक एटीएम से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में धारा 420 और 66/66 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। इसके अलावा एक अन्य ग्राहक के खाते से भी इस गिरोह के लोगों ने 1.10 लाख रुपये निकाल लिए थे। एसओजी प्रभारी हरेंद्र चौधरी को मामले की विवेचना सौंपी गई थी। पुलिस और एसओजी की जांच में तीन लोगों के संलिप्त होने का पता लगा। चार नवंबर को नोएडा (यूपी) से तीन आरोपियों मोनू चौहान उर्फ रोहित कुमार, पुत्र धर्मेंद्र चौहान, निवासी चोटपुर कालोनी छिजारसी सेक्टर 63 नोएडा यूपी, नाजिम सैफी पुत्र सखावत हुसैन निवासी चोटपुर कालोनी छिजारसी सेक्टर 63 नोएडा यूपी और सचिन कुमार पुत्र हेमंत कुमार निवासी फर्सदा तहसील तख्तपुर, थाना सकरी, जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ और हाल निवासी सेक्टर 63 नोएडा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और एसओजी टीम में प्रभारी एसओजी हरेंद्र चौधरी के अलावा उप निरीक्षक जीवंत सामंत, कांस्टेबल संदीप सिंह, त्रिलोक सिंह शामिल थेे।       

एटीएम को हैंग कर देते थे आरोपी        
अल्मोड़ा। एसओजी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों में से मोनू चौहान उर्फ रोहित कुमार चौक बाजार स्थित अल्मोड़ा अरबन कोआपरेटिव बैंक के एटीएम को हैंग कर देता था। एटीएम धारक के परेशान होने पर गिरोह में शामिल दूसरा साथी एटीएम धारक के कार्ड को अपने पास मौजूद स्कीमिंग डिवाइस में स्वैप करके डाटा कॉपी कर लेते थे। गिरोह का तीसरा साथी एटीएम के बाहर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य दिल्ली, नोएडा में एटीएम का क्लोन तैयार कर पैसे निकाल लेते थे। गिरोह के सदस्यों ने अब तक अल्मोड़ा के अलावा हरिद्वार, राजस्थान आदि स्थानों में भी एटीएम स्वैपिंग कर धोखाधड़ी से कई लोगों के खातों से पैसे निकाल लिए थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें