फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मुए थाई में खिलाड़ियों ने झटके 43 स्वर्ण पदक

Tue, 01 Sep 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल दिवस पर एचएनबी स्टेडियम अल्मोड़ा में जिला स्तरीय मुए थाई प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियों ने कुल 43 स्वर्ण, 14 रजत और छह कांस्य पदक अपने नाम किए। सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के 64 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिले की 28 बालिकाओं और 36 बालकों ने हिस्सा लिया। 7 से 12 आयु की बालिका वर्ग में अंकिता, सौम्या भट्ट, ऋद्धियासी बिष्ट, अनन्या लटवाल, साक्षी बिष्ट, मन्नत, माही बिष्ट, प्रियंका बिनवाल, अर्पिता आर्या, अंशिका, रक्षिता मेर, रजनी नेगी और कनिका बिष्ट ने स्वण पदक जीते। बालिका 13 से 17 आयु वर्ग में कनक, कनिका सिजवाली, अन्नू, कृतिका अधिकारी, खुशी और सिमरन सिजवाली ने स्वर्ण हालिस किया।
7 से 12 आयु के बालक वर्ग में दीक्षांत बिष्ट, उज्ज्वल रावत, गर्वित मेर, गणेश सिंह नगरकोटी, योगेश सिंह राणा, वर्धन, ऋषभ सहदेव, मानस रावल, प्रनील बिष्ट, रोहन देवड़ी, भावेश बिष्ट, तनुज पवार, वेदांश, ललित, राहुल बिष्ट और प्रतीक स्वर्ण पदक विजेता रहे। बालक 12 से 17 आयु वर्ग में मयंक सिंह, दर्श, वेदांत बिष्ट, मयंक, आदित्य दोसाद, रितेश भट्ट, सुमित और नीतिश कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कोच यशपाल भट्ट, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, लियाकत अली खान, ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, मनोज तिवारी और हरीश कनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें