फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 की उम्र में युवाओं जैसा जोश है करन सिंह में

Mon, 31 Jul 2017 10:26 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करन सिंह का स्वागत करते पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेटी बचाओ और पर्यावरण संरक्षण अभियान के लिए साइकिल से पूरे देश की यात्रा पर निकले जयपुर राजस्थान के करन सिंह जगावत का अल्मोड़ा पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। 70 वर्ष की उम्र में भी करन सिंह में जोश और जुनून युवाओं जैसा है। अब तक वह भूटान, सिक्किम, दार्जिंलिंग, नेपाल आदि इलाकों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वह अब तक आठ हजार किमी यात्रा पूरी कर चुके हैं। मंगलवार की सुबह वह अल्मोड़ा से पौड़ी गढ़वाल की यात्रा पर निकलेंगे। 
विज्ञापन


करन सिंह जगावत ने बताया कि उन्होंने यात्रा की शुरुआत भूटान से की। यहां से वह सिक्किम, दार्जिंलिंग, नेपाल, उत्तराखंड होते हुए सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पहुंचने पर स्थानीय लोगों और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों का सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि वह 17 हजार किमी यात्रा करेंगे। अब तक आठ हजार किमी की दूरी तय कर चुके हैं। अल्मोड़ा के बाद वह हिमाचल, लेह लद्दाख, खारदुगला होते हुए दक्षिण भारत के भ्रमण पर निकलेंगे। वहां से कन्याकुमारी, गोवा, मुंबई, कोटेश्वर होते हुए जयपुर पहुंच कर यात्रा का समापन करेंगे।  

उन्होंने कहा कि उनकी दिली तमन्ना है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कई बार दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अल्मोड़ा से पौड़ी गढ़वाल की यात्रा पर निकलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें