फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य ने बताया प्रात: 5:58 बजे से शुरू होगा शुभ मुहूर्त

Sat, 09 Aug 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। प्रात: काल 5: 58 बजे से दिन में 1: 24 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि नौ अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाना शास्त्रसम्मत, शुभ और दोषमुक्त रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया न होने से प्रात काल से पूर्णमासी काल तक राखी बांध सकते हैं। पूर्णिमा नौ अगस्त को प्रात: काल 5: 58 बजे से शुरू होगी जो एक बजकर 24 मिनट तक रहेगी।
यहां तक ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। क्योंकि इस समय भद्रा का साया भी नही है। इसलिए जनेऊ धारण यानि श्रावणी उपाकर्म भी प्रातः काल सूर्योदय से प्रारंभ होगा। इस बार रक्षा बंधन पर श्रवण नक्षत्र के साथ स्थिर योग होने से 1: 24 बजे तक अति शुभ योग बन रहा है जो आयु ,आरोग्य, धन ऐश्वर्य व परस्पर प्रेम सौहार्द को बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए 1: 24 बजे तक नया जनेऊ भी धारण कर लें। रक्षा बंधन भाई बहन का अटूट प्रेम का प्रतीक है। इसका प्रमाण स्वयं लक्ष्मी जी हैं, जिन्होंने दैत्यराज बलि को रक्षा बांधकर यह सिद्ध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें