बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में किया जा रहा डामरीकरण।
- फोटो : ALMORA
धौलछीना(अल्मोड़ा)। बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य एक बार फिर से शुरू हो गया है। डामरीकरण के कार्य को मानसून सीजन में तीन महीने के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि शासन से बजट के अभाव में अभी डामरीकरण का कार्य 12 किमी कम कर दिया गया है
बाड़ेछीना से सेराघाट तक 42 किमी सड़क काफी बदहाल हो चुकी थी। इससे पूर्व 2010 में इस सड़क पर हॉटमिक्स का कार्य हुआ था। लंबे समय से डामरीकरण नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे बन चुके हैं। लोनिवि के जूनियर इंजीनियर किशोर पटवाल का कहना है कि इन दिनों कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि बजट के अभाव में अब सिर्फ कनारीछीना पावर हाउस तक ही हॉटमिक्स का कार्य होगा। पूर्व में निर्धारित आठ करोड़ के बजट में कटौती की गई है। लगभग पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है।
फोटो- 26एएलएम10पी- बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में किया जा रहा डामरीकरण। ब्यूरो