फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक साल में ही जवाब दे गया डामर, उठ रहे हैं सवाल

विज्ञापन
लोअर मालरोड से मालरोड को जोड़ने वाली संपर्क सड़क में पड़ी दरारें।। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के बीच मालरोड से लोअर माल रोड को जोड़ने वाली लिंक सड़क पर डामर महज एक साल में ही जवाब दे गया है। डामर उखड़ने के साथ ही यह सड़क कई जगह धंस गई है जिससे खतरा बढ़ गया है। इस सड़क पर हर रोज सैकड़ों दोपहिया और चौपहिया वाहन गुजरते हैं लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सड़क पर दोबारा डामरीकरण की समय सीमा पांच वर्ष तय है। नियमों के मुताबिक गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए किया गया डामरीकरण पांच वर्षों तक साथ देता है लेकिन इस सड़क पर महज एक साल में डामर उखड़ने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर इस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें