यहां मजखाली स्थित अशोका हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल का स्थापना दिवस अभ्युदय 2015 का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। जीडी बिड़ला स्कूल के शिक्षा सलाहकार सीएल मैथ्यूज ने इसका उद्घाटन किया।
उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, कड़ी मेहनत को आधार बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कई स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया।
अभ्युदय 2015 में आर्यमान स्कूल हल्द्वानी, एबीबीआईएल हल्द्वानी, हिमालयन पब्लिक स्कूल मजखाली, भारतीय चिल्ड्रन अकादमी मजखाली, जीडी बिड़ला स्कूल रानीखेत, महादेवी बिड़ला स्कूल कोलकाता, जीडी बिड़ला सेंटर फॉर एजूकेशन कोलकाता, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, कूर्मांचल अकादमी अल्मोड़ा आदि स्कूलों से आए बच्चों ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य रोहणी रोहित गुरुंग ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत कर अतिथियों का आभार जताया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शक शाम तक डटे रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
वहां जीडी बिड़ला स्कूल के प्रधानाचार्य मो.आसिम अली आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राएं मौजूद थे। स्कूल केउपप्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया। शास्त्रीय गायन, हास्यार्पण लोकनृत्य, सृजनात्मक लेखन आदि गतिविधियां भी हुईं। कविता गायन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पाश्चात्य संगीत गायन, क्लासिकल डांस, मुख्य अतिथि का संबोधन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।