फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आशाओं का धरना 13वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

Tue, 24 Nov 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगे पूरी करने की आवाज उठाई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी होने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। वे लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने न्यूनतम निश्चित मानदेय तय करने, राजकीय कर्मचारी घोषित कर नियमित करने, सेवा संबंधी सभी लाभ देने और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की व्यवस्था लागू करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, नीमा जोशी, दया आर्या, गीता जोशी, भगवती आर्या, चंपा पांडे, ममता भट्ट, अंजुम, गीता लाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी

बागेश्वर। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आठ सूत्री लंबित मांगों के लिए आंदोलन जारी है। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगी।
कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि सरकार हर साल स्थापना दिवस पर केवल आश्वासन देती है लेकिन अब तक उनकी मांगों को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। इस मौके पर कमला दानू, दीपा आर्या, किरन गढि़या, प्रभा कोरंगा, माया, भवानी, पार्वती, किरण गढि़या, चंपा गढि़या, ममता गढि़या, सरला कोरंगा, बीना आर्या आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें