फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायदा खिलाफी पर आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

Tue, 21 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आशाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सरकार की वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों ने यहां प्रदर्शन किया। कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करने के बावजूद कार्यकत्रियों को मासिक मानदेय के नाम पर ढेला भी नसीब नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री आश्वासनों के माध्यम से बार बार गुमराह कर रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि आशाएं पल्स पोलियो अभियान, परिवार कल्याण, मलेरिया सर्वे, ओआरएस वितरण, महिला हिंसा पर नजर रखने, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की सर्वे से लेकर आपदा प्रशिक्षण सहित तमाम कार्य करती हैं। लेकिन कार्यकत्रियों को न तो अभी तक स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही मासिक वेतन के नाम पर ढेला। न्यूनतम वेतन देने की मांग को बार बार लटकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की हठधर्मिता को कार्यकत्रियों कतई सहन नहीं करेंगी। इसके लिए व्यापक आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में उषा मेहरा, मीना बिष्ट, हेमलता देव, प्रेमा सुयाल, गोदावरी देवी, नीमा विरोड़िया, राधा देवी, सरोज चौधरी, लीला रावत, जया जोशी, गरिमा शाह, विमला आर्य, उमा आर्य, मंजू, गीता सहित तमाम कार्यकत्रियां शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें