फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क की ओर बढी जंगल की आग तो यात्रियों में मची अफरा तफरी

Sun, 15 Mar 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सिकुड़ा बैंड के जंगल में लगी आग बुझाती फायर सर्विस टीम। स्रोत-फायर स्टेशन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। शनिवार की शाम अब सिकुड़ा बैंड के समीप जंगलों में अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से मुख्य सड़क की ओर बढ़ने से यात्रियों और वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई । मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम को आग को काबू करने में एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि सिकुड़ा बैंड के जंगलों में आग लग गई है। आग तेजी से मुख्य सड़क की ओर बढ़ रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम एक घंटे पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग शांत होने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। आग से जंगल में कई हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि समय रहते सड़क की ओर बढ़ रही आग को बुझा लिया गया। टीम में हरि सिंह, धीरेंद्र सिंह, लीला, चांदनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें