फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य इंटर कॉलेज देघाट में बहुउद्देश्यीय शिविर

Sun, 24 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 आर्य इंटर कॉलेज देघाट में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सिंचाई, सड़क समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित 180 शिकायतें दर्ज की।
विज्ञापन


 शिविर में समाज कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं के 60 आवेदन पत्र जमा किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, डीएम सविन बंसल ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित गति से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने अधिकारियों को क्षेत्र की पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि समस्याओं के शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिविर में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें। डीएम सविन बंसल ने कहा कि शिविर में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के सभी विकलांगों को सरकार की ओर से मुफ्त में जरूरतमंद उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके आवेदन फार्म तहसील, ब्लॉक, राजस्व उपनिरीक्षकों से प्राप्त किए जा सकते हैं। बाल विकास, समाज कल्याण, वन प्रभाग, ग्राम्य विकास, कृषि, पशुपालन, दुग्ध, सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य, विद्युत, सहकारिता विभागों के स्टाल लगे।

 शिविर में ब्लॉक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, डीडीओ डीडी पंत, एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एनएस नबियाल, परियोजना अधिकारी मो. असलम, बाल विकास परियोजना अधिकारी पीएस बृजवाल, हृदयेश मेहरा, कुंवर सिंह कठायत, गंगा पनचोली, राधारमण उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें