भिकियासैंण में पौराणिक शिवरात्रि मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
पौराणिक शिवरात्रि मेले के दूसरे दिन इलाहाबाद सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की बृज कला सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों ने बृज की लोक संस्कृति को प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी।
मंगलवार को रामलीला मैदान में उमाशंकर देशाल के निर्देशन में बृज के कलाकारों ने बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कलाकारों ने मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं बृज की मशहूर फूलों की होली की प्रस्तुति दी। इसके अलावा लठमार होली, चरकुला नृत्य, डांडिया नृत्य ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल, जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, सभासद चंपा मावड़ी, गोपालसिंह, माया जीना,नरेंद्र सिंह, चित्रा पंत, बालम नाथ, राजेंद्र रौतेला, जगतसिंह, उमेश नैलवाल, संजय अग्रवाल, देवगिरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
.
रामगंगा नदी में टिन शेड के लिए छह लाख दिए
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता करन मेहरा ने रामगंगा नदी के किनारे स्नान घाट में टिनशेड निर्माण के लिए विधायक निधि से छह लाख रुपये देने की घोषणा की। नगर पंचायत और प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भिकियासैण के तत्वावधान में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम में विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने छपेली,शिव नृत्य,रितु रैण, देवीधूरा का बग्वाल शानदार प्रस्तुति दी। चितई गोलू चौसाल के छोलिया टीम ने पूरे बाजार से मंदिर तक मनमोहक प्रस्तुति दी। ब्यूरो