चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अगनेरी मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार कार्य को एक वर्ष पूरा होने के मौके पर हवन यज्ञ के साथ मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। बाद में लोगों को प्रसाद बांटा गया। बाद में रामगंगा में गंगा आरती कार्यक्रम में लोगों ने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के साथ दूसरे सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की।
इसके अलावा दस अप्रैल से शुरू होने वाले मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना की गई। इस दौरान यज्ञाचार्य मोहन चंद्र जोशी, पुजारी नंदाबल्लभ जोशी, केवलानंद जोशी एवं मेला समिति के अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे। ब्यूरो