फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते नन्हें बच्चे। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी विचार मंच की ओर से एमडी तिवारी इंटर कालेज द्वाराहाट में चार समूहों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 102 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद इन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि राजकीय पीजी कॉलेज द्वाराहाट के प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र कुमार सिजवाली ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहां पर मंच के अध्यक्ष केपीएस अधिकारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रधानाचार्य नवीन मैनाली, द्रोण पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत, वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र पंत, डा ज्योति त्रिपाठी, डा पूनम त्रिपाठी, सीपी जोशी आदि थे। संचालन लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें