फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2018 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह दिन पहले दन्यां के जंगल से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने चोरगलिया नैनीताल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में मुक्तेश्वर निवासी आरोपी सतीश चंद्र को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को दन्यां के जंगल से एक किशोरी गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने नौ जनवरी को दन्यां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी अजय साह ने किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। सर्विलांस और अन्य सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बीते दिन किशोरी को चोरगलिया नैनीताल से आरोपी के साथ बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि किशोरी को भगाने के आरोप में  सतीश चंद्र पुत्र विशन राम निवासी भूमका थाना मुक्तेश्वर को धारा 363, 366,376 और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें