फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बरेली से गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को बरेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के बहकावे में आकर किशोरी बरेली पहुंच गई जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

स्थानीय व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से जाने की सूचना दी थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की खोजबीन शुरू की। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस को किशोरी के बरेली पहुंचने का पता चला। इस आधार पर पुलिस टीम शनिवार को वहां गई तो किशोरी बरेली के पास कल्याणपुर तिराहे से ग्राम गुलरडांडी, जिला बरेली निवासी गुलाब सिंह के साथ मिली। पूछताछ में किशोरी ने उसके साथ दुष्कर्म होने की बात कही। इसलिए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि रविवार को जिला महिला अस्पताल अल्मोड़ा में किशोरी का मेडिकल किया गया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम में एएसआई धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल बलराम सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें