फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आर्मी स्कूल रानीखेत में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि

Tue, 09 Jun 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अधिकारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि लेफ्टिनेंट गोस्वामी विद्यालय के गौरव होने के साथ ही देशभक्ति, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रेरक प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा। सभा के अंत में शहीद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिवार ने उनके आदर्शों और बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें