अल्मोड़ा। सीबीएसई की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम आते ही छात्र छात्राओं ने खुशी मनाई। इस वर्ष विद्यालय के 44 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए। सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय में कला वर्ग की माही परिहार ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान वर्ग के गर्व पांडे ने 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और वाणिज्य वर्ग में सपना राणा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।