फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Mon, 07 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। डीएम सविन बंसल ने बैज लगाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने देश की रक्षा में सशस्त्र सेनाओं के योगदान की चर्चा करते हुए सैनिक कल्याण कार्यक्रमों के लिए अधिक राशि दान देने का आह्वान किया। सैनिक कल्याण अधिकारी ने एडीएम, एसपी को झंडा लगाया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में झंडा दिवस की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेनाओं के कारण ही देश के नागरिक स्वयं से सुरक्षित महसूस करते हैं। देश को आंतरिक, बाहरी खतरों से बचाने के साथ ही सैनिक बाढ़, दुर्घटना आदि आपात मौकों पर लोगों के जान-माल, संपत्तियों की सुरक्षा करते रहते हैं।

इस योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जिले के लोगों से झंडा दिवस के मौके पर अधिक राशि जमा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी विभागों, संस्थाओं को झंडा स्टीकर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे प्राप्त होने वाली राशि शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण पर खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें