फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया फर्जी आईडी बनाकर युवती को परेशान करने वाला। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फेसबुक पर कई नामों से फर्जी आईडी बनाकर युवती को परेशान करने और आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी को पुलिस ने रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पिछले वर्ष 23 अगस्त को थाना भतरौंजखान में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने थाना बेतालघाट जिला नैनीताल के ग्राम गौरखाल पोस्ट सिमलखा निवासी गौरव जलाल के खिलाफ अपनी पुत्री की फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ धारा 323/506/ 509/354/354डी/419 भादवि, 66 (सी)/66(ई)/67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आरोपी घर से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी को इस मामले की विवेचना सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र की टीम ने मंगलवार को आरोपी गौरव को जिला रोहतक (हरियाणा) के सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें