ल्मोड़ा में पुलिस की गिरफ्त में वांछित अभियुक्त।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गबन के मामले में पांच सालों से वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 2015 में पूनाकोट निवासी गिरधारी सिंह पूना (67) पर पोखरखाली डाकघर में गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। धारा 420/167/409/467/468/471 में दर्ज मामले में एसआई भूपेंद्र सिंह विवेचना कर रहे थे। विवेचना में गिरधारी सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। बुधवार शाम पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी कोतवाल बंसती आर्या ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।