फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र हत्याकांड मामले में दो और आरोपी दबोचे

विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाड़ेछीना के सुपई निवासी राजेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस ने दो और अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में बीडीसी सदस्य समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। हत्या में कुल 11 आरोपी थे, इनमें से कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन

बीते 20 जुलाई को बाड़ेछीना के ग्राम पल्यू काचूली पुल के पास काफी संख्या में एकत्र युवकों ने सुपई गांव निवासी राजेंद्र सिंह चम्याल पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक राजेंद्र की पत्नी कमला चम्याल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में जांच रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित होने पर एसएसपी ने पुलिस टीम गठित की। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में बीडीसी सदस्य समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे के पास सुपई निवासी मनोज डोलिया उर्फ मुन्ना और गौरव सुयाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल लिया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें