फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे रोक

Tue, 19 May 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह का घेराव किया और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी उन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सीईओ से सप्ताहभर के भीतर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को परिषद कार्यकर्ता सीईओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर हंगामा काटा। पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर रोक नहीं लगाने पर सीईओ से नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि साधन विहीन निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। आरोप लगाया कि किताबें, ड्रेस भी स्कूलों से ही वितरित की जा रही हैं। बसों में भी अधिक छात्र ले जाए जा रहे हैं। आक्रोशित छात्रों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

बाद में सीईओ के सप्ताहभर के भीतर मामले में कार्रवाई का आश्वासन देने पर कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदेश सह मंत्री राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यदि विभाग ने मांगों पर जल्द अमल नहीं किया तो परिषद कार्यकर्ता निजी स्कूलों में जाकर आंदोलन को बाध्य होंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल ने कहा कि पब्लिक स्कूलों में अंकुश नहीं लगाया गया तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में जिला संयोजक मनीष बिष्ट, प्रदेश पार्षद कमलेश भाकुनी, अक्षित पांडे, ललित मोहन बिष्ट, अक्षय सुयाल, सुनील कठायत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें