फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएस का वार्षिक समारोह

Sat, 12 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
एपीएस का वार्षिक समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) का वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन केआरसी के कार्यवाह कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन और लगन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। चैंपियन ट्राफी पर त्रिशूल सदन और मार्च पास्ट ट्राफी पर त्रिशूल और नीलकंठ सदन का कब्जा रहा।
विज्ञापन


नीलकंठ, नंदादेवी, कामेट, त्रिशूल सदनों ने मुख्य अतिथि को भव्य मार्च पास्ट के साथ सलामी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सूर्य नमस्कार, हरियाणवी नृत्य, ताइक्वांडो आदि के करतबों का प्रदर्शन किया गया। ग्रांड फिनाले कार्यक्रम में शहीदों की याद में प्रस्तुतियां दी गईं।

प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पेश की और अतिथियों का आभार जताया। मार्च पास्ट ट्राफी पर त्रिशूल और नीलकंठ सदन का, चैंपियन ट्राफी पर त्रिशूल सदन ने कब्जा जमाया। छात्रों के वरिष्ठ वर्ग की चैंपियनशिप अभिषेक सती, कनिष्ठ वर्ग की सुमित नेगी, छात्रा वरिष्ठ वर्ग की निशा और कनिष्ठ वर्ग की आयशा रावत ने जीती।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कार्यवाह कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य ले. कर्नल जी राम मोहन, कर्नल नीरज सूद सहित सेना के वरिष्ठ कनिष्ठ अधिकारी और शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें