फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच बाट माप विभाग के निरीक्षण से भड़के रानीखेत के व्यापारी

विज्ञापन
रानीखेत में दुकानों में निरीक्षण करती बांट माप विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच नगर में पहुंची बाट माप विभाग की टीम कई दुकानों का निरीक्षण कर कई तराजुओं की जांच की। तौल यंत्रों का नवीनीकरण न होने पर तीन व्यापारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। इसका व्यापारियों ने विरोध कर दिया। कहा कि आजकल अधिकतर दुकानें बंद हैं, ऐसे में जांच का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

वरिष्ठ निरीक्षक एलएम पंत के नेतृत्व में विभाग की तरफ से यह अभियान चलाया गया था। इससे भड़के व्यापारियों ने आक्रोश जताया। वरिष्ठ व्यापारी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत और एलएन पांडेय ने भी निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों से वार्ता कर इस कार्रवाई का विरोध किया। बाद में पुलिस ने भी टीम से पूछताछ कर जरूरी प्रपत्रों को देखा। वरिष्ठ निरीक्षक पंत ने बताया कि विभागीय निर्देश के बाद ही बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
व्यापार संघ अध्यक्ष बोले व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
रानीखेत (अल्मोड़ा)। व्यापार मंडल अध्यक्ष भी बाट माप विभाग की इस अचानक कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण व्यापारी पहले से ही नुकसान झेल रहे हैं। ऐसे में विभागों के तुगलकी फरमान चल रहे हैं। लॉकडाउन के बीच की जा रही चेकिंग समझ से परे है। व्यापारियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें