अल्मोड़ा में प्रस्तावित टनल निर्माण के विरोध में हस्ताक्षर करते लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा, पोखरखाली, सांईबाबा कॉलोनी के लोगों ने लोअर मालरोड से धारानौला के निकट सिकुड़ा बैंड तक प्रस्तावित टनल निर्माण का विरोध किया है। इसके विरोध में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने टनल निर्माण की डीपीआर की प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। उन्होंने टनल निर्माण शुरू होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। हस्ताक्षर अभियान में श्याम पांडे, अजित सिंह कार्की, शैलेंद्र तिलारा, मनीष जीना, प्रकाश बिष्ट, पूर्व उपसचिव चंदन बहुगुणा, रजत मेहरा, कर्नल नरेंद्र बिष्ट, दर्शन सिंह, किरन पंत, राहुल पंत, पंकज पंत, आशीष वर्मा आदि हैं।