फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए गौरव अल्मोड़ा के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

विज्ञापन
कार्यक्रम में गौरव को ब्रांड एंबेसडर का प्रमाण पत्र सौंपते डीएम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एमटीवी शो के प्रतिभागी गौरव मनकोटी को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अल्मोड़ा का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। किशोरी गृह बख में आयोजित एक कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ब्रांड एंबेसडर बनाना युवाओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेगा और युवा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास की केंद्र पोषित निर्भया फंड योजना के तहत आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को आत्म सुरक्षा के लिए सशक्त बनाना साथ ही महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर रोक लगाना है। यशपाल और सरिता द्वारा आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ मनुज गोयल, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी मनविंदर कौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, केसी आर्या, विद्या कर्नाटक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें