फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते डोल आश्रम भी बंद, श्रद्धालु न आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्री कल्याणिका हिमालया देवस्थानम डोल आश्रम लमगड़ा कोरोना महामारी के चलते मार्च से पूर्ण रूप से बंद है। इसके बावजूद विभिन्न स्थानों से यहां भक्तजन आ रहे हैं। इससे आश्रम प्रबंधन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधन ने भक्तों से कोरोना महामारी के ठीक होने तक आश्रम नहीं आने की अपील की है।
विज्ञापन

आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी विश्वस्वरूप, स्वामी कपिलानंद के भक्तों और लोगों से आश्रम में न आने का आह्वान किया। वहीं आश्रम में संचालित श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठम विद्यालय भी मार्च से बंद है। सभी छात्र अपने घर पर ही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मचारी षडानंद और व्यायाम प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान ने बताया है कि कोरोना महामारी नियंत्रित होने तक आश्रम पूर्ण रूप से बंद रहेगा। श्रद्धालु आश्रम नहीं आएं और अपने परिवार के साथ घर पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें