न्यू कालोनी धारानौला निवासी डाकघर एजेंट दीप चंद्र जोशी (50) का निधन हो गया। विश्वनाथ घाट पर हुई अंत्येष्टि में दिवंगत जोशी की बड़ी पुत्री अंजलि ने चिता को मुखाग्नि दी। अंजलि दिल्ली यूनिवर्सिटी में और छोटी पुत्री कूर्मांचल एकेडमी में पढ़ रही हैं। मृदुभाषी दीप के निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है। इनमें सभासद राजेंद्र तिवारी, अशोक मुस्यूनी, मनोज सनवाल, नवीन बगडवाल, मनोज जोशी, अशोक जोशी, जीएस महरा, जीसी पांडे, कुक्की पांडे, विशन सिंह, मोहन सिंह रावत, विजय भट्ट, ललित सिंह आदि शामिल हैं।