चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत नागाड़ के वन पंचायत के जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आग लगाने वालों का पता लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ गांव के लोग वन संपदा की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व आग की घटना का अंजाम दे रहे हैं। प्रधान दिनेश सिंह मनराल ने बताया कि ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग तो बूझा ली, लेकिन गांव के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है।