रानीखेत में रविवार की शाम थाली, ढोलक बजाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत और द्वाराहाट में भी जनता कर्फ्यू के बाद देर शाम पांच बजते ही पर्यटननगरी और द्वाराहाट की नगरी शंख, घंटी, थालियों से गूंज उठी। पांच बजते ही लोगों ने घरों के अहाते और बाहर आकर थालियां बजाई। शंख, घंटे बजाए। भाग कोरोना वायरस भाग का घोष भी किया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह भी देखा गया। इससे पूर्व छावनी परिषद का हूटर भी बजा और घरों में रह रहे लोगों को पांच बजने के संकेत दिए। कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी, जो कि पूरी तरह से सफल रहा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया, सभी ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता का भी संदेश दिया।