फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और नागरिकों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और नगर के प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील की है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस धीरे-धीरे देश के कई हिस्सों में फैल रहा है। इसे फैलने से रोकने और बचाव के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से भीड़ वाले स्थानों से बचने और सावधानी बरतने की अपील भी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है और किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने व्यापारियों और मेडिकल स्टोर संचालकों से मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी नहीं करने को कहा। साथ ही एसडीएम को बाजार का औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से टैक्सियों को सैनिटाइज करने और बाहर से आने वाले यात्रियों विशेषकर विदेशी यात्रियों की सूचना जिला प्रशासन को देने को कहा।
डीएम ने बताया कि गांवों में आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रहरी आदि को ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान अर्बन कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपाकंर डेनियल, आरटीओ शैलेश तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, बीएस मनकोटी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, टैक्सी यूनियन महासचिव नीरज पवार, किशन गुरूरानी, जेसी दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, मोती लाल वर्मा, केवल सती, मनोज सनवाल आदि रहे।
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी पीएन मीणा ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि कोरोना वायरस का तृतीय चरण जो दो सप्ताह तक रहेगा इस दौरान लोगों को अधिक सजग और जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें