फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईड़ा में पेयजल के लिए 15वें दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे ग्रामीण

विज्ञापन
ईड़ा में आमरण अनशन करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम ईड़ा में मंगलवार को 15वें दिन भी पानी के लिए आमरण अनशन जारी रहा। प्रधान कमल सिंह और मोहन सिंह आमरण अनशन कर रहे हैं। उनके समर्थन में तुलसी देवी, मंजू देवी, तुलसी देवी, चंदू देवी, ललिता देवी क्रमिक अनशन पर बैठीं। महिलाओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शासन, प्रशासन पर आंदोलनकारियों की अनदेखी का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर ईड़ा में आमरण अनशन 15वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन आंदोलनकारियों का हौसला नहीं टूटा है। ग्रामीणों का कहना है कि राज्य बनने के बाद भी ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। पृथक राज्य बनने के बावजूद व्यवस्थाओं का न सुधर पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आंदोलन को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। समाजसेवी हीरा सिंह अधिकारी, राजेंद्र तिवारी, शिव कुमार आदि ने आंदोलन स्थल पहुंच कर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर ईड़ा के ग्राम प्रधान मनोज रावत, हेमंत बिष्ट, विपिन चंद्र आर्या, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, बच्चे सिंह, अजय बिष्ट, पवन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, भूपाल बिष्ट, गोपाल राम, शेरी राम, केशर सिंह, मोतिमा देवी, राधा देवी, खीमा देवी, महिला मंगल दल ईड़ा की अध्यक्ष तुलसी देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें