फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनोटिया में अज्ञात बीमारी का प्रकोप जारी एक और भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत भनोटिया में अज्ञात बीमारी से भैंसों की मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को फिर एक और भैंस की मौत हो गई है। जबकि तीन और लोगों की भैंसें बीमार हैं। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों की एक टीम अल्मोड़ा से यहां पहुंच गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भनोटिया में पिछले करीब पंद्रह दिनों से फैली अज्ञात बीमारी ने पशुपालकों को रुलाकर रख दिया है। गांव में दस दिन पहले माधवानंद जोशी की भैंस मरी थी। सोमवार को राजीव जोशी की बीमार भैंस की भी मौत हो गई है।
इसके अलावा जगदीश जोशी, किसनानंद और कैलाश जोशी की भैंस भी बीमार है। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के चलते पहले कुछ दिन भैंस घास खाना छोड़ती है और फिर उसकी मौत हो जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु पालन विभाग की मंडलीय प्रयोगशाला हवालबाग से डॉ. शैल निधि और डॉ. चित्रा जोशी के साथ ही चौखुटिया के पशु चिकित्सक राम नयन मौर्य मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

डॉ. मौर्य ने बताया कि बीमार भैंसों के गोबर आदि के सैंपल लेकर बीमारी दूर करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इधर ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट ने पशुपालन विभाग द्वारा पहले बीमारी को गंभीरता से न लिए जाने पर रोष जताते हुए इसको लेकर जिलाधिकारी सहित संबंधित उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। उनका कहना है कि यदि विभाग मामले को गंभीरता से लेता तो यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें